Live

पटना में आज बिहार इन्वेस्टर मीट 2026

होटल ताज में जुटेंगे निवेशक, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी होंगे शामिल

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना: राजधानीपटना में गुरुवार को बिहार इन्वेस्टर मीट2026का आयोजन किया जा रहा है. होटल ताज में होने वाले इस कार्यक्रम में बिहार सरकार और उद्योग जगत से जुड़े कई प्रमुख प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मौजूद रहेंगे, जबकि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी इसमें शिरकत करेंगे.

बिहार इन्वेस्टर मीट का मुख्य उद्देश्य राज्य में निवेश की संभावनाओं को सामने रखना और देश-दुनिया के निवेशकों को बिहार में उद्योग स्थापित करने के लिए आकर्षित करना है. कार्यक्रम के दौरान बिहार में उपलब्ध औद्योगिक अवसरों, आधारभूत संरचना, निवेश नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में संभावित परियोजनाओं को लेकर चर्चा हो सकती है.

सरकार की ओर से राज्य में उद्योगों के विस्तार, रोजगार के अवसर बढ़ाने और निवेश के लिए बेहतर माहौल तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है. ऐसे में इन्वेस्टर मीट को बिहार के औद्योगिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण आयोजन के तौर पर देखा जा रहा है.

कार्यक्रम में निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ संवाद भी होगा. विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं, सरकार की नीतियों और परियोजनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में होने वाले इस आयोजन पर उद्योग जगत की नजर रहेगी. कार्यक्रम से बिहार में नए निवेश प्रस्तावों और औद्योगिक परियोजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं सामने आने की संभावना है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें