Live

BIHAR NEWS

पटना में 26 अक्टूबर को सजेगी भोजपुरी सितारों की महफिल, पवन सिंह, मनोज तिवारी, निरहुआ समेत दिग्गज कलाकार होंगे शामिल

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना : भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए अक्टूबर का आखिरी सप्ताह खास होने वाला है. राजधानी पटना के बापू सभागार में26अक्टूबर कोIVY भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स2026का आयोजन किया जाएगा. इस समारोह में भोजपुरी सिनेमा और संगीत जगत की कई चर्चित हस्तियां शामिल होंगी. कार्यक्रम में पवन सिंह, मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव निरहुआ समेत कई बड़े कलाकारों के पहुंचने की जानकारी दी गई है.

याशी फिल्म्स की ओर से आयोजित इस समारोह का उद्देश्य भोजपुरी संगीत की प्रतिभाओं को सम्मानित करना और क्षेत्रीय संगीत को व्यापक पहचान दिलाना है. आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में गायकों के साथ संगीतकारों, गीतकारों और भोजपुरी मनोरंजन जगत से जुड़ी अन्य प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा.

एक मंच पर जुटेंगे भोजपुरी सितारे

समारोह में अरविंद अकेला कल्लू, रितेश पांडेय, राकेश मिश्रा, प्रमोद प्रेमी, गुंजन सिंह और रौशन रोही सहित कई लोकप्रिय कलाकारों के शामिल होने की संभावना है. वहीं, मोनालिसा, आस्था सिंह, नीलम गिरी, सपना चौहान, मेघा श्री और डिम्पल सिंह जैसी हस्तियां भी कार्यक्रम का हिस्सा बन सकती हैं. गायिका शिल्पी राज की मौजूदगी से भी आयोजन की रौनक बढ़ने की उम्मीद है.

20श्रेणियों में मिलेंगे पुरस्कार

IVY भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स2026में अधिकतम20पुरस्कार दिए जाने की योजना है. इसमें भक्ति गीतों, लोक संगीत, लोकप्रिय डांस नंबरों और सोशल मीडिया पर चर्चित गानों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा. इसके जरिए भोजपुरी संगीत के अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को पहचान मिलेगी.

टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रसारण

आयोजकों के मुताबिक, समारोह का डिजिटल प्रीमियरIVY के प्लेटफॉर्म पर होगा. इसके बादB4U भोजपुरी चैनल पर इसका प्रसारण किया जाएगा. इससे देश-विदेश में रहने वाले भोजपुरी दर्शक भी कार्यक्रम का आनंद ले सकेंगे. पटना में होने वाले इस आयोजन से भोजपुरी संगीत जगत को नया मंच मिलने की उम्मीद है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें