रिजेंट सिनेमा हॉल में हंगामा
थिएटर कर्मियों और बदमाशों में नोकझोंक, फेंका बम
PATNA :राजधानी पटना के रिजेंट सिनेमा हॉल में नोकझोंक की ख़बर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक रिजेंट सिनेमा हॉल के कर्मचारियों और असमाजिक तत्वों के बीच नोकझोंक हुई है।
रिजेंट सिनेमा हॉल प्रबंधन का बड़ा आरोप
इस पूरे मामले पर रिजेंट सिनेमा हॉल प्रबंधन ने बड़ा आरोप लगाया है। सिनेमा हॉल प्रबंधन का कहना है कि देर रात असमाजिक तत्वों ने नोकझोंक के बाद बम फेंका है। वहीं, इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
पुलिस ने संदिग्ध वस्तु को पानी में डाल किया नाकाम
बताया जा रहा है कि असमाजिक तत्व लगातार रिजेंट सिनेमा हॉल प्रबंधन पर ब्लैक में टिकट बेचने का दबाव बना रहा था। इस नोकझोंक के बाद असमाजिक तत्वों ने हॉल के बगल में ही बम ब्लास्ट भी किया है। वहीं, सिनेमा हॉल में फेंकी गई संदिग्ध वस्तु को पुलिस ने पानी में डालकर नाकाम कर दिया है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।