पटना के राजेंद्रनगर ओवरब्रिज पर ट्रैफिक डायवर्जन
मेट्रो निर्माण और सड़क मरम्मत के कारण शनिवार-रविवार अलग-अलग लेन बंद, छठ से पहले रात में भी आवाजाही रुकेगी
पटना : राजधानी पटना में राजेंद्रनगर टर्मिनल ओवरब्रिज के पास शनिवार और रविवार को ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. मेट्रो निर्माण और सड़क मरम्मत के काम को देखते हुए 10 और 11 अक्टूबर को ट्रायल ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा. इस दौरान अलग-अलग दिशाओं में वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी. ऐसे में इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
शनिवार को बहादुरपुर से पटना जाने वाली लेन बंद
10अक्टूबर,शनिवार को बहादुरपुर से पटना की ओर जाने वाली लेन पर वाहनों का परिचालन रोका जाएगा. इस दौरान वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग और मौके पर लागू यातायात व्यवस्था के अनुसार आगे बढ़ना होगा. राजेंद्रनगर टर्मिनल ओवरब्रिज के आसपास से गुजरने वाले लोगों को समय लेकर घर से निकलने की सलाह दी गई है.
रविवार को दूसरी दिशा में रहेगा डायवर्जन
11अक्टूबर,रविवार को पटना से बहादुरपुर की ओर जाने वाली लेन पर ट्रायल डायवर्जन लागू रहेगा. इस दिशा में वाहनों की आवाजाही प्रभावित होगी. वैशाली गोलंबर और राजेंद्रनगर टर्मिनल के आसपास यात्रा करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतनी होगी.
छठ से पहले रात में बंद हो सकता है ओवरब्रिज
रिपोर्ट के अनुसार,दुर्गा पूजा के बाद और छठ से पहले राजेंद्रनगर ओवरब्रिज पर मुख्य मरम्मत कार्य कराने की योजना है. इसके लिए पुल को लगातार10से12दिनों तक प्रत्येक रात बंद रखने का प्रस्ताव है. प्रस्तावित समय रात10बजे से सुबह6बजे तक है.
मेट्रो निर्माण और सड़क मरम्मत के लिए काम
रात में पुल के नीचे सड़क की मरम्मत के साथ मेट्रो निर्माण में इस्तेमाल होने वाली टीबीएम मशीन की आवाजाही से जुड़े कार्य किए जाएंगे. वाहन चालकों को सलाह है कि यात्रा से पहले मार्ग की स्थिति की जानकारी लेकर निकलें,ताकि जाम और देरी से बचा जा सके.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।