Live

Nilesh Mukhia Death

जिंदगी की जंग हार गये नीलेश मुखिया, दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम

P
Prasoon Pandeyलेखक

Nilesh Mukhia Death :बिहार से बड़ी खबर आ रही है कि पटना नगर निगम के 22B की पार्षद सुचित्रा सिंह के पति नीलेश यादव उर्फ नीलेश मुखिया जिंदगी की जंग हार गये हैं। नीलेश मुखिया की दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गयी है। 23 दिनों तक लगातार जिंदगी की जंग लड़ने वाले नीलेश मुखिया ने आज अंतिम सांस ली।



जिंदगी की जंग हार गये नीलेश मुखिया

नीलेश मुखिया के निधन की खबर मिलते ही उनकी फैमिली में कोहराम मच गया। वहीं, समर्थकों में खामोशी छा गयी है। गौरतलब है कि 31 जुलाई को सुबह करीब साढ़े 10 बजे घर से नीलेश मुखिया अपने ऑफिस के लिए निकले थे, तभी बैंक ऑफ बड़ौदा ब्रांच के पास कार को यू-टर्न लेते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। उन्हें 7 से 8 गोलियां लगी थी।



दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान हुई मौत

बेखौफ अपराधियों द्वारा की गई गोलीबारी में नीलेश मुखिया बुरी तरह से जख्मी हो गये थे, जिसके बाद उन्हें पटना रूबन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से फिर बेहतर इलाज के लिए उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली ले जाया गया, जहां वे आज जिंदगी की आखिरी जंग हार गये।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें