Live

BIG NEWS

पटना के कुम्हरार रेलवे ट्रैक पर युवक-युवती का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना : बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां कुम्हरार रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार को युवक और युवती का शव बरामद दिया गया है. दो शव एक साथ मिलने से इलाके में सनसनी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है.


*5 अक्टूबर से लापता थी शैली रानी*


जानकारी के अनुसार,मृत युवती शैली रानी5अक्टूबर से लापता थी. उसके परिजनों ने काफी तलाश करने के बाद उसी दिन कंकड़बाग थाने में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इसके बाद परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे. शुक्रवार को कुम्हरार रेलवे ट्रैक पर युवती का शव मिलने के बाद उसकी पहचान शैली रानी के रूप में हुई. वह टीपीएस कॉलेज के पास रहती थी और पिछले पांच दिनों से लापता थी.रेलवे ट्रैक पर मिले युवक के शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है.


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की. युवती के साथ एक युवक का शव भी बरामद हुआ है. हालांकि,युवक कौन है और वह युवती के साथ रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा,इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.


*प्रेम प्रसंग की आशंका, आधिकारिक पुष्टि नहीं*


दोनों के शव मिलने के बाद मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखे जाने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि,पुलिस ने इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. जांच पूरी होने से पहले घटना के कारणों को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी.


*राजेंद्रनगर टर्मिनल जीआरपी कर रही जांच*


मामले की जांच राजेंद्रनगर टर्मिनल रेल थाना (जीआरपी) कर रहा है. पुलिस युवक की पहचान करने के साथ दोनों की मौत की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है. शैली की गुमशुदगी से जुड़े तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है.


अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि दोनों रेलवे ट्रैक तक किन परिस्थितियों में पहुंचे और उनकी मौत कैसे हुई. फिलहाल घटना को लेकर कई सवाल हैं,जिनके जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएंगे.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें