BIHAR NEWS
पटना हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश वी कामेश्वर राव का स्वागत समारोह आयोजित
Patna : पटना हाईकोर्ट के शताब्दी भवन में चीफ जस्टिस वी कामेश्वर राव का स्वागत समारोह आयोजित किया गया. चीफ जस्टिस वी कामेश्वर राव ने अपने सम्बोधन में कहा कि अपने पूर्ववर्ती चीफ जस्टिसों के कार्यों को आगे बढाउंगा. उन्होंने अपने स्वागत समारोह में उपस्थित सभी जजों,अधिवक्ता संघों के पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं व अधिकारीगण को धन्यवाद दिया.
उन्होंने कहा कि मैं सबके सहयोग से पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में बिहार की न्यायिक व्यवस्था की सेवा करुंगा. उन्होंने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट से पूर्व चीफ जस्टिस डीपी बाधवा को मैं दिल्ली हाईकोर्ट से आने वाला दूसरा चीफ जस्टिस हूं. उनके द्वारा किये गए कार्य को लोग अभी भी याद करते हैं.उन्होंने बार और बेंच के सहयोग पर बल दिया.
स्वागत समारोह का प्रारंभ में जस्टिस सुधीर सिंह ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि चीफ जस्टिस वी कामेश्वर राव के नेतृत्व में पटना हाईकोर्ट में तेजी से काम करेगा.उन्होंने कहा कि उनसे पटना हाईकोर्ट को काफी उम्मीदें हैं.उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी का सहयोग प्राप्त होगा.
पटना हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ के समन्वय समिति के अध्यक्ष वरीय अधिवक्ता योगेश चंद्र वर्मा ने चीफ जस्टिस वी कामेश्वर राव का स्वागत करते हुए कहा कि आपसे पटना हाईकोर्ट और राज्य की जनता को काफी आशाएं हैं.न्यायिक व्यवस्था में बेंच और बार सहयोगात्मक रवैय्या बने होने पर न्याय सही ढंगसे होता है.
बिहार राज्य बार काउंसिल के अध्यक्ष रामाकांत शर्मा, लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष उमाकांत, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पी एन शाही ने भी स्वागत समारोह में अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी अपनी ओर सहयोग देने का आश्वासन दिया.
पटना से आनंद वर्मा की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।