Live

BIHAR NEWS

पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने भी वोट चोरी के खिलाफ भी जताया विरोध, CEC के इस्तीफे की मांग की

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना:इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स (IAL),पटना हाई कोर्ट द्वारा पटना हाई कोर्ट के गेट नंबर4पर विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया. प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई.

इस अवसर पर पटना हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता योगेश चंद्र वर्मा ने कहा कि दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं के खिलाफ पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई अत्यंत निंदनीय है. शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना अधिवक्ताओं का लोकतांत्रिक अधिकार है.

प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं को हिरासत में लिया जाना लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन है. इस घटना की बिहार बार काउंसिल भी कड़े शब्दों में निंदा करती है तथा पूरा अधिवक्ता समुदाय इस कार्रवाई के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराता है.

आज के धरना-प्रदर्शन में मुख्य रूप से यह मांग की गई किSIRके माध्यम से लगभग13करोड़ नागरिकों के नाम मतदाता सूची से गायब किए जाने का आरोप है. यदि यह कार्रवाई सही और उचित थी,तो अब उन्हीं नामों को पुनः मतदाता सूची में कैसे जोड़ा जा रहा है?

इस पूरे मामले में निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि मतदाता सूची से नाम हटाने और पुनः जोड़ने की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए तथा इसकी जवाबदेही तय की जाए.

इस प्रदर्शन में पटना हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता योगेश चंद्र वर्मा,अधिवक्ता रामजीवन बाबू,अधिवक्ता उदय प्रताप सिंह सहित अन्य अधिवक्तागण शामिल हुए.

पटना से आनंद वर्मा की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें