Live

BIHAR NEWS

पटना HC में अस्पतालों द्वारा बायो मेडिकल बेस्ट को सही ढंग से निस्तारित नहीं करने के मामले पर सुनवाई एक सप्ताह के लिए टली

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

Patna :पटना हाईकोर्ट ने राज्य के सरकारी और निजी अस्पतालों द्वारा बायो मेडिकल बेस्ट (अस्पतालों का कूड़ा कचरा) को सही ढंग से निस्तारित ( नष्ट या हटाये) नहीं किये जाने के मामले पर सुनवाई एक सप्ताह के लिए टल गयी. चीफ जस्टिस वी कामेश्वर राव की खंडपीठ ने बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को हलफनामा दायर करने के लिए एक सप्ताह की मोहलत दी. इस मामले पर अगली सुनवाई एक सप्ताह बाद होगी.

पिछली सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि लगभग सभी जिलों में इससे सम्बन्धित कानून के अनुसार काम हो रहे हैं. कोर्ट ने सुनवाई करते हुए बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को की जा रही कार्रवाईओं पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया.

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने राज्य के विभिन्न जिलों और बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को अगली सुनवाई में विस्तृत रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था.

याचिकाकर्ता विकास चन्द्र उर्फ गुडडु बाबा ने कोर्ट को बताया था कि कोर्ट के आदेश के बाद दस जिलों से ही इस सन्दर्भ में रिपोर्ट आया था. साथ ही बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भी की गयी कार्रवाईयों का ब्यौरा दिया,लेकिन हलफनामा दायर नहीं किया था.

कोर्ट ने सभी बचे जिलों व बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को दो सप्ताह में हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया था. गौरतलब है कि कोर्ट ने पिछली सुनवाई में राज्य सरकार के जिलों व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को कार्रवाईयों का ब्यौरा देने का आदेश दिया था.

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने जिला के डीएम से इस तरह के अस्पतालों पर की गई कार्रवाई का रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था. साथ ही बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को बताने को कहा था कि ऐसे कितने अस्पतालों को नोटिस देकर क्या कार्रवाई की गई है.

याचिकाकर्ता विकास चन्द्र उर्फ गुडडू बाबा ने कोर्ट को बताया था कि राज्य में ऐसे कई छोटे बड़े अस्पताल व नर्सिंग होम है,जो नियमों का खुला उल्लंघन कर रहे हैं. इससे बड़े पैमाने पर प्रदूषण फैलता है,जो आम नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो रहा है.

अस्पतालों के कूड़े कचरे को इधर उधर मनमाने ढंग से निस्तारित कर दिया जाता है. इस मामले पर अगली सुनवाई पुनः एक सप्ताह बाद की जायेगी.

पटना से आनंद वर्मा की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें