Live

BIHAR NEWS

पटना सिटी में मंत्री श्रवण कुमार एवं मेयर सीता साहू ने हल्दीराम भुजियावाला का किया शुभारंभ

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

Patna : पटना सिटी के लोगों, खासकर मिठाई, नमकीन और खाने-पीने के शौकीनों के लिए सोमवार को खास दिन रहा. चौक थाना क्षेत्र के अशोक राजपथ स्थित सिटी मॉल के सब्जी बाजार में हल्दीराम भुजियावाला के नए आउटलेट का आज शुभारंभ किया गया.

नए आउटलेट का शुभारंभ मंत्री श्रवण कुमार एवं मेयर सीता साहू, पटना साहिब के विधायक रत्नेश कुशवाहा बिहार विधानसभा के सचेतक और बिहार किसान आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण मेहता ,भाजपा नेता नितिन कुमार ,भाजपा नेता शिशिर कुमार ,पूर्व डिप्टी मेयर संतोष मेहता ने संयुक्त रूप से किया.

इससे पहले हल्दीराम भुजियावाला का आउटलेट पटना सिटी से करीब20किलोमीटर दूर सगुना मोड़ के पास संचालित हो रहा था. अब पटना सिटी में नया आउटलेट शुरू होने से आसपास के लोगों को मिठाई,नमकीन,भुजिया और खाने-पीने के व्यंजनों के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी.

अशोक राजपथ स्थित सिटी मॉल के सब्जी बाजार में खुले इस नए आउटलेट को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला. यहां परिवार और दोस्तों के साथ खाने-पीने का आनंद लेने वालों को एक नया विकल्प मिलेगा.

बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि हल्दीराम का यहां शोरूम खुल जाने से अच्छे क्वालिटी के हर एक तरह के व्यवसाय की गई है. इसके लिए मैं संचालक को धन्यवाद देता हूं और इस तरह की सोच आनी चाहिए इससे विकास की ओर अग्रसर होता है. इसका में शुभकामना देता हूं. पटना सिटी क्षेत्र में हल्दीराम का शोरूम नहीं होने से यहां के लोगों को काफी दूर जाना पड़ता था. हल्दीराम का शोरुम खुलने से लोगों को राहत हुई है और लोगों को अच्छे व्यंजन का आनंद उठाने का मौका मिला है. इसलिए मैं शुभकामना देता हूं धन्यवाद देता हूं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें