परिवार में मातम : खगड़िया में पानी भरे गड्ढे में डूबने से छात्र की मौत, दूसरा छात्र बाल बाल बचा
खगड़िया : बड़ी खबर खगड़िया से है जहां परबत्ता थाना इलाके के कबेला गांव में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से नवोदय के एक छात्र की मौत हो गई. वहीं दूसरा छात्र बाल बाल बचा. घटना से इलाके में सनसनी है.
बताया जा रहा है कि खगड़िया के परबत्ता थाना इलाके के कबेला गांव में शुक्रवार को घटना तब हुई जब दोनों भाई अपने भैंस को पानी से भरे गड्ढे से निकाल रहा था. इसी दौरान बड़ा भाई दिव्यांश कुमार डूब रहा था जिसे बचाने छोटा भाई उत्कर्ष कुमार आ गया. लेकिन इसी दौरान 12 साल का उत्कर्ष ही डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं 14 साल का बड़ा भाई दिव्यांश कुमार सुरक्षित निकल गया. वहीं उत्कर्ष कुमार का शव ग्रामीणों के मदद से निकाल लिया गया. घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है. मृतक के परिजन की मानें तो दोनों भाई नवोदय का छात्र है. दोनों भाई गर्मी छुट्टी में अपने गांव आया था.