JHARKHAND POLITICS
परिसीमन पर JMM का रुख साफ, ST सीटों में आनुपातिक बढ़ोतरी हुई तो समर्थन, नहीं तो विरोध
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के सांसदों के साथ हुई अहम बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में पार्टी के सभी छह सांसद मौजूद रहे। इनमें लोकसभा के तीन और राज्यसभा के तीन सांसद शामिल थे।
बैठक में परिसीमन के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सांसदों को इस मुद्दे पर पार्टी का रुख और आगे की रणनीति को लेकर दिशा-निर्देश दिए।
ST सीटों में आनुपातिक बढ़ोतरी पर ही समर्थन
बैठक से जुड़े फैसले के मुताबिक, JMM का रुख साफ है कि परिसीमन के दौरान अगर अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित सीटों में आनुपातिक रूप से बढ़ोतरी होती है, तो पार्टी इसका समर्थन करेगी। लेकिन यदि ST आरक्षित सीटों में अपेक्षित अनुपात के अनुसार बढ़ोतरी नहीं होती है, तो JMM परिसीमन का विरोध करेगी।
पार्टी की प्रमुख चिंता झारखंड में आदिवासी समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व और संवैधानिक अधिकारों को सुरक्षित रखने की है।
संसद सत्र से पहले अहम फैसला
गौरतलब है कि 30 नवंबर से संसद का विशेष सत्र शुरू होने वाला है। ऐसे में परिसीमन को लेकर JMM की यह रणनीति महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पार्टी पहले भी स्पष्ट कर चुकी है कि झारखंड के आदिवासी हितों और राजनीतिक प्रतिनिधित्व से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
रांची से करिश्मा सिन्हा की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।