परिजनों में मातम
नवादा में सर्पदंश से 2 बच्चों की मौत, घटना से सनसनी
नवादा: बड़ी खबर बिहार केनवादा से है जहां जिले के दो अलग अलग जगहों पर सांप काटने से 2 बच्चों की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.
बताया जा रहा है कि जिले के गोविन्दपुर थाना क्षेत्र के हरनारायणपुर गांव में सर्पदंश से 11 वर्षीय बालक सतीश कुमार की मौत हो गई. वहीं दूसरी घटना सिरदला प्रखंड के अकौना पंचायत के नाद गांव में हुई जहां एक बच्चे को करैत सांप के काटने से उसकी मौत हो गई. वहीं इस घटना के बाद परिवार वालों में काफी शोक है. सभी का रो रो कर बुरा हाल है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।