Live

परिजनों में मातम

सहरसा में सांप काटने से महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

सहरसा : बड़ी खबर बिहार के सहरसा से है जहां बलवाहाट थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड नं0-8 में सांप काटने से 43 वर्षीय महिला की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर अस्पताल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने में जुट गई.

जानकारी के मुताबिक बलवाहाट थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड नं0-8 की रहने वाली महिला लीला देवी अपने घर में काम कर रही थी. इसी दौरान महिला के हाथ के उंगली में जहरीला सांप काट लिया. घटना के बाद आनन फानन में स्थानीय लोगों ने अंध विश्वास के चक्कर में पड़कर ओझा से झाड़फूंक कराने लगे. जब महिला की स्थिति बिगड़ने लगी तो परिजनों ने उसे सदर अस्पताल लेकर आए जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. इधर घटना की जानकारी मिलते ही बलवाहाट थाने की पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने में जुट गई है. वहीं अचानक हुई महिला की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है.

सहरसा से मो0 शौकत अली की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें