BIHAR NEWS
पप्पू यादव ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, दिल्ली में मेट्रो बंद पर बोले-‘आम आदमी की आजादी छीन ली’
दरभंगा: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव शुक्रवार को बिहार के दरभंगा पहुंचे. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था के बीच केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने गांधी जयंती के दिन दिल्ली में आम लोगों की आवाजाही और मेट्रो सेवा को लेकर सवाल उठाए. दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है और जंतर-मंतर समेत मध्य दिल्ली के इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई है.
पप्पू यादव ने कहा कि गांधी जयंती के दिन दिल्ली में 11 घंटे के लिए मेट्रो के कई स्टेशनों के प्रवेश और निकास बंद किए गए हैं. उन्होंने इसे आम आदमी की आजादी और आवाजाही से जोड़ते हुए दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि राजधानी में आम लोगों और बेटियों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल हैं. सांसद ने चुनावी प्रक्रिया और मताधिकार को लेकर भी अपनी चिंता जाहिर की. उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी के वोट के अधिकार को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है. उस व्यक्ति पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा के साथ अविलंब फांसी हो.
पप्पू यादव ने राहुल गांधी औरINDIAगठबंधन के नेताओं द्वारा उठाए जा रहे'वोट चोरी'के मुद्दे का भी जिक्र किया. उन्होंने फॉर्म-7 औरTCSसे जुड़े कथित सॉफ्टवेयर सहयोग को लेकर सवाल उठाते हुए जांच और जवाबदेही की मांग की. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े सवालों को उठा रहे हैं. पप्पू यादव ने दावा किया कि इन मुद्दों को लेकर विपक्षी दलों और विभिन्न संगठनों की ओर से देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन किए जा रहे हैं. इस देश के आजादी के लिए राहुल गांधी संकल्पित पप्पू यादव जैसे लोग मरने और लड़ने को तैयार हैं.
दरभंगा से गिरीश कुमार की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।