Live

पप्पू यादव ने दी ईद की मुबारकबाद

कहा-आज ईद, सरहुल और चैती नवरात्रा भी चल रहा,आस्था का बेजोड़ संगम है

A
archana singhलेखक

पूर्णिया:ईद-उल-फितर के मौके पर शहर के लाइन बाजार जामा मस्जिद समेत सभी मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की गई. लोगों ने एक दूसरे के गले लगाकर ईद मुबारकबाद दी. इस दौरान पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी लाइन बाजार जामा मस्जिद पहुंचे. जहां उन्होंने मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद दी.

मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद पप्पू यादव ने कहा कि आज ईद भी है सरहुल भी है और चैती नवरात्रा भी चल रहा है. यह आस्था का बेजोड़ संगम है. वहीं, उन्होंने ईरान, इजरायल, अमेरिका युद्ध के बावत कहा कि इस युद्ध से पूरा विश्व परेशान है.

तेल पेट्रोल से लेकर सब चीज की कीमत बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि भारत में ही वह शक्ति है जो इस युद्ध को रोक सकता है. ट्रंप की दादागिरी को रोक सकता है. इसके लिए केंद्र सरकार को पहल करनी चाहिए.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें