पप्पू यादव ने अमित शाह को दी खुली चुनौती
कहा : बिहार से लड़कर दिखा दें चुनाव, UCC को लेकर मोदी सरकार को घेरा
NEWS DESK :जाप सुप्रीमो और पूर्व सांसद पप्पू यादव एक दिवसीय दौरे पर सहरसा पहुंचे। इस दौरान मीरटोला स्थित नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद के आवास पर मीडिया से रू-ब-रू हुए, जहां उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लखीसराय दौरे पर जमकर निशाना साधा।
अमित शाह को पप्पू यादव की चुनौती
जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने कहा कि केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह मेरे बड़े भाई हैं। मैं उनसे आग्रह करता हूं कि दम है तो अमित शाह मेरे खिलाफ पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार, खगड़िया, सुपौल और सहरसा कहीं से चुनाव लड़ें और जीतकर दिखा दें।
'फिल्मों के जरिए फैलायी जा रही नफरत'
पप्पू यादव ने कहा कि अमित शाह को लगता है कि वे बिहार में 40 की 40 सीट जीतेंगे तो मैं उन्हें बिहार से चुनाव लड़ने का निमंत्रण देता हूं। इसके साथ ही पप्पू यादव ने कहा कि जो भी एनडीए की सरकार के खिलाफ आवाज़ बुलंद करता है, उसके खिलाफ ED, CBI और अर्ध सैनिक बल डराने का काम करती है। इतना ही नहीं फिल्मिस्तान संस्थान के जरिए केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्में बनाकर नफरत फैलायी जा रही है। अब तो वीर सावरकर को फिल्म बनाने की तैयारी की जा रही है।
UCC का उठाया जा रहा मुद्दा
पप्पू यादव ने कहा कि बीजेपी कभी विकास की बात नहीं करती है। सिर्फ और सिर्फ नफरत फैलाती है। पप्पू यादव ने यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर भी मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि जब हमारा भारत हमेशा अपनी संस्कृति और तहजीब में रहने की आजादी देता है तो फिर इलेक्शन के वक्त में यूनिफॉर्म सिविल कोड का क्यों मुद्दा उठाया गया।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।