Live

हत्या से मची सनसनी

कटिहार में महिला पंचायत समिति के पति को अपराधियों ने मार डाला

A
Arun Chourasiaलेखक

Katihar:-कटिहार में बड़ी आपराधिक घटना हुई है जिसमें महिला पंचायत समिति सदस्य के पति की गोली मार हत्या कर दी है.

हत्या की यह वारदात जिले के बलिया बेलोन थाना क्षेत्र के चनाधर पंचायत की है जहां महिला पंचायत समिति सदस्य के पति अकील आलम को अज्ञात बाइक सवार अपराधियो ने गोली मार कर हत्या कर दी.हत्या की इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई,स्थानीय लोगों ने हत्या को लेकर काफी आक्रोश जताया.

वहीं इस हत्या की सूचना के बाद बलिया बेलोन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें