BIHAR NEWS
पैरा एशियन गेम्स के पदक विजेता प्रमोद भगत पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
पटना : इंडियन पैरा बैडमिंटन स्टार और पैरा एशियन गेम्स के रजत और कांस्य पदक विजेता प्रमोद भगत का मंगलवार को पटना एयरपोर्ट पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया.
बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन (BPSA) की ओर से आयोजित स्वागत कार्यक्रम में मौजूद लोगों में बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ. शिवाजी कुमार, BPSA के सेक्रेटरी संदीप कुमार, इंटरनेशनल पैरा बैडमिंटन प्लेयर सत्यम, इंटरनेशनल पैरा एथलीट अमीषा प्रकाश, कोच कुंदन कुमार पांडे, चंदा सिंह, नेशनल एथलीट मनाल चौहान, दीपक कुमार के साथ प्रमोद भगत के माता-पिता, परिवार के सदस्य और BPSA स्टाफ शामिल थे.
इस मौके पर BPSA के प्रेसिडेंट डॉ. शिवाजी कुमार तथा सेक्रेटरी संदीप कुमार ने प्रमोद भगत को उनकी शानदार उपलब्धी और वर्ल्ड नंबर 1 रैंकिंग हासिल करने पर बधाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए इंडियन पैरा स्पोर्ट्स के प्रति उनके समर्पण, कड़ी मेहनत और शानदार योगदान की सराहना की.
यह शानदार स्वागत भारत के सबसे मशहूर पैरा बैडमिंटन चैंपियन में से एक के लिए बिहार की खेल बिरादरी के प्यार और सम्मान को दर्शाता है.
पटना से नीरज उपाध्याय की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।