Live

अभी-अभी

रोहतास में 7 लोगों की दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम

P
Prasoon Pandeyलेखक

ROHTAS : बिहार के रोहतास से बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि भीषण अगलगी में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। इस घटना के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार मच गयी है। ये सभी एक ही परिवार के रहने वाले थे। अगलगी की इस घटना में तीन बच्चे और तीन महिला समेत कुल 7 लोगों की मौत हो गयी है।

रोहतास के कच्छवां थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर में अगलगी की ये बड़ी घटना हुई है, जहां एक झोपड़ी में आग लगने से 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। वहीं, एक बच्ची बुरी तरह से झुलस गयी। पीड़ित बच्ची का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रांसफॉर्मर से निकली चिंगारी की वजह से ये बड़ा हादसा हुआ है।

ये भी पढ़ें : ट्रेन से कटकर 4 लोगों की दर्दनाक मौत, ट्रैक पार करने के दौरान हुआ हादसा, मची चीख-पुकार

मृतकों में 30 साल की पुष्पा देवी, उसकी तीन पुत्रियां, एक बेटा मोहा कुमार और गर्भवती ननद 25 साल की माया देवी शामिल है। परिजन ने बताया कि देव चौधरी और श्याम चौधरी जो आपस में साढ़ू है, उनकी में ट्रांसफॉर्मर से निकली चिंगारी ने एक झटके में ही सबकुछ तहस-नहस कर दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है। फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी है। स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें