Live

BREAKING NEWS

ऑपरेशन मुस्कान फेज-12 में सहरसा पुलिस की बड़ी सफलता, एक साथ 251 मोबाइल बरामद; अब तक 1111 लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान

D
Deepak Kumarलेखक

सहरसा: बिहार के सहरसा जिले में गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। ऑपरेशन मुस्कान के12वें चरण के तहत सहरसा पुलिस ने एक साथ251 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।आजबरामद इन मोबाइलों को उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल खोने वाले लोगों के चेहरे पर एक बार फिर मुस्कान लौट आई है।

251 मोबाइल फोन की हुई बरामदगी
बिहार पुलिस मुख्यालय,पटना के निर्देश पर सहरसा जिले में लगातार ऑपरेशन मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश तकनीकी अनुसंधान और विशेष पुलिस कार्रवाई के माध्यम से की जाती है। जिन मोबाइल फोन के गुम या चोरी होने की शिकायत संबंधित थानों में दर्ज कराई गई थी,उन्हें पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर बरामद किया। ऑपरेशन मुस्कान फेज-12में कुल251मोबाइल फोन बरामद किए गए,जिनकी अनुमानित कीमत करीब50लाख रुपये बताई गई है।

12चरणों में1111 मोबाइल बरामद, कीमत2 करोड़ से अधिक
सहरसा पुलिस की इस उपलब्धि का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ऑपरेशन मुस्कान के पहले चरण से लेकर12वें चरण तक कुल1111मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। इन सभी बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत2करोड़6लाख42हजार83रुपये बताई गई है। पुलिस ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपकर बड़ी राहत दी है।

मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
मोबाइल फोन आज के समय में हर व्यक्ति की जरूरत बन चुका है। ऐसे में मोबाइल गुम या चोरी हो जाने के बाद लोगों को आर्थिक नुकसान के साथ कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।ऑपरेशन मुस्कान के माध्यम से सहरसा पुलिस लगातार लोगों की खोई हुई संपत्ति वापस दिलाने का प्रयास कर रही है। पुलिस की इस पहल से आम जनता के बीच पुलिस प्रशासन के प्रति भरोसा भी मजबूत हो रहा है। ऑपरेशन मुस्कान के12चरणों में1111मोबाइल की बरामदगी सहरसा पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

सहरसा से शशि मिश्रा की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें