गुरू ब्रह्मा गुरू विष्णु...
शिक्षक दिवस के अवसर पर बिहार समेत देशभर के शिक्षकों का किया जा रहा है सम्मानित
PATNA:-शिक्षक दिवस के अवसर पर देशभर में पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आज याद किया जा रहा है और इस अवसर पर देशभर में शिक्षकों को सम्तमानित किया जा रहा है.
बिहार सरकार ने पांच महिला समेत 20 शिक्षकों को सम्मानित करने की घोषणा की है जिन्हें आज पुरस्कृत और सम्मानित किया जाना है.इसके लिए राज्य से लेकर जिला स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.
जिन शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाना है,उनमें उमवि कटिहार के अर्जुन कुमार साहा, उवि मलमल मधुबनी की संगीता कुमारी, राजकीयकृत मध्य विद्यालय हरिहरपुर वैशाली के उमेश कुमार यादव शामिल हैं. इन तीनों शिक्षकों का नाम नाम राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए राज्य सकार की तरफ से प्रस्तावित किए गए थे.
इसके अलावा मोहनिया कैमूर स्थित उमवि के राजीव कुमार , मवि लक्ष्मीसागर दरभंगा की प्रभारी प्रधान शिक्षक पुष्पा कुमारी, बक्सर स्थित प्लस टू उवि सिमरी के मनीष कुमार , औरंगाबाद जिला स्थित मवि बसडीहा कला के प्रधान शिक्षक कौशल किशोर, वैशाली जिला स्थित पृथ्वी सिंह उमवि जहांगीरपुर के प्राचार्य मो शफुजमान , रोहतास डेहरी स्थित रामवि शिवगंज के प्रधान शिक्षक संजय कुमार, रोहतास स्थित प्रो बालिका उमवि की शिक्षक पूनम कुमारी, बेगूसराय रुचियाही उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधान शिक्षक संजय कुमार पोद्दार, पटना स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य डॉ पूनम सिन्हा , समस्तीपुर मालदह प्राथमिक कन्या विद्यालय के शिक्षक वैद्यनाथ रजक, पटना की प्राथमिक विद्यालय की शिक्षक नीतू शाही , भोजपुर जिला स्थित उर्दू मध्य विद्यालय बगाही के प्राचार्य सुरेश कुमार सिंह , वैशाली बेलवरघाट के आरपीसीजेएस विद्यालय के शिक्षक अनिल कुमार, समस्तीपुर के गुलाब बुबना उच्चतर मध्यमिक विद्यालय के शिक्षक अनूप निरंजन, पटना स्थित राजकीय मूक बधिर बालक विद्यालय के प्राचार्य सुबीर बनर्जी ,सीतामढ़ी जिला स्थित गलइटोल मध्य विद्यालय की शिक्षक प्रिंयका कुमारी , और कटिहार बालिका मध्य विद्यालय अमदाबाद की शिक्षक स्वर्णलता शामिल हैं.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।