Live

BIHAR NEWS

अक्टूबर की शुरुआत में बिहार में महंगा हुआ कॉमर्शियल गैस सिलेंडर, 19 किलो LPG के दाम में 71 रुपये की बढ़ोतरी, घरेलू सिलेंडर के रेट स्थिर

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना: 1अक्टूबर से बिहार में व्यावसायिकLPGसिलेंडर की कीमत बढ़ गई है. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की नई दरों के मुताबिक19किलो का कॉमर्शियल सिलेंडर अब3115रुपये में मिलेगा. इसकी कीमत में सीधे71रुपये की बढ़ोतरी की गई है. नई दरें1अक्टूबर2026से लागू हो गई है.

हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए फिलहाल राहत की खबर है.14.2किलो के घरेलूLPGसिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह1040रुपये में ही उपलब्ध रहेगा.

नई दरों के मुताबिक5किलो का घरेलू सिलेंडर386रुपये और10किलो का कंपोजिट सिलेंडर750.50रुपये का होगा. वहीं5किलो कंपोजिट सिलेंडर की कीमत भी386रुपये निर्धारित की गई है.

कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने का सीधा असर होटल,रेस्टोरेंट,ढाबा और छोटे-बड़े कारोबारी प्रतिष्ठानों पर पड़ सकता है,जहां व्यावसायिकLPGका इस्तेमाल खाना पकाने के लिए किया जाता है.

इसके अलावा47.5किलो के सिलेंडर की कीमत7781रुपये तय की गई है.19किलो नैनो कट सिलेंडर3287.50रुपये और19किलो एक्स्ट्राटेज3137.50रुपये में मिलेगा.

यानी अक्टूबर की शुरुआत में कॉमर्शियलLPGइस्तेमाल करने वालों पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ पड़ा है,जबकि घरेलू रसोई गैस की कीमत फिलहाल स्थिर रखी गई है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें