Live

TEJASHWI यादव को मिले कमान !

विजय मंडल और प्रेमशंकर यादव के बाद RJD विधायक मुकेश यादव CM नीतीश कुमार से कर दी बड़ी मांग..

A
Arun Chourasiaलेखक

Patna:-बिहार के dy.cm तेजस्वी यादव ने खुद के cm बनाये जाने को लेकर किसी तरह की हड़बड़ी में नहीं होने की बात कही है..पर आरजेडी के नेता और विधायक इस मुद्दे को लेकर लगातार बयानबाजी कर रहें हैं और तेजस्वी यादव को जल्द से जल्द सीएम की कमान देने की अपील नीतीश कुमार से कर रहें हैं.

तेजस्वी को सीएम बनाने की मांग करने वालों में आरजेडी विधायक विजय मंडल ,प्रेम शंकर यादव के बाद सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी के विधायक मुकेश यादव का भी नाम शामिल हो गया है.मुकेश यादव ने भी तेजस्वी यादव को जल्द से जल्द बिहार के सीएम के रूप में ताजपोशी करने की मांग की है.


मुकेश यादव ने कशिश न्यूज़ से खास बात करते हुए कहा कि हम सभी को तेजस्वी यादव के नाम पर जनता ने वोट किया है.और हम सभी की इच्छा है ..तेजस्वी यादव को जल्द से जल्द बिहार की कमान मिले.. नीतीश कुमार ने खुद तेजस्वी यादव को सीएम बनाने की वचन दिया है. हम सभी को उम्मीद है कि तेजस्वी यादव जल्द ही बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे..... हम सभी विधायक ही नहीं, बल्कि सभी छात्र,नौजवान,किसान समेत अन्य वर्गों की इच्छा है कि तेजस्वी यादव बिहार की कमान संभाले और जनता से किए हुए वादे को जल्द से जल्द पूरा करें. विधानसभा चुनाव में ज्यादा सीट जीतने के बावजूद भी तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को अपना नेता बनाया ताकि बीजेपी को रोका जा सके.इसलिए नीतीश कुमार भी अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए तेजस्वी का कमान सौंपे.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें