Live

BIG BREAKING

भारत-नेपाल का कुख्यात अपराधी टकला डॉन मधुबनी से गिरफ्तार

A
Arun Chourasiaलेखक

Madhubani:-भारत-नेपाल के टॉप टेन अपराधियों में शामिल टकला डॉन गिरफ्तार हो गया है.गुप्त सूचना के आधार पर मधुबनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.


इस संबंध में मधुबनी जिले के बेनीपट्टी एसडीपीओ नेहा कुमारी ने बताया कि उन्हें टकला डॉन के बारे में गुप्त सूचना मिली थी.जिसकी जानकारी हरलाखी थाना पुलिस की देते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया गया था.जिसके बाद हरलाखी थानाध्यक्ष अनोज कुमार के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम ने कमतौल के पास से गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार टकला डॉन के पास से देशी पिस्टल ,दो जिंदा कारतूस और एक बैग में गांजा बरामद किया गया है. ।


एसडीपीओ नेहा कुमारी ने बताया की टकला डॉन नेपाल के मुखियापट्टी का रहने वाला है.नेपाल में वह टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल हैं वहीं मधुबनी जिले के जयनगर ,राजनगर ,साहरघाट और हरलाखी समेत कई थाना क्षेत्रों में डकैती और आर्म्स एक्ट के मामले में वह वांछित है ।


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें