कोर्ट के फैसले पर टिप्पणी से इंकार
शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश जायेंगे कर्नाटक..विपक्षी एकता पर भी होगी बात..
Desk:-जातिय गणना पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने तत्काल टिप्पणी करने से मना किया है...दरभंगा में रिंग बांध का लोकार्पण करने के बाद मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर वे तत्काल टिपप्णी नहीं करना चाहते हैं..इस मसले पर कानूनविद् से सलाह मशवरा किया जाएगा..पर हर कोई जानता है कि बिहार में सभी दलों ने मिलकर जातीय गणना कराने का निर्णय लिया था..सबो की सहमति से ये का मशुरू किया गया था,पर आज बीजेपी वालों की भाषा बदली हुई है.
वहीं नीतीश कुमार ने सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह में कर्नाटक जाने की बात कही है.नीतीश कुमार ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में कई विपक्षी दल के नेता पहुंच रहें हैं..वहां लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दलों की एकता को लेकर भी चर्चा होगी.उन्हौने कहा कि विपक्षी एकता को लेकर जो मुहिम उन्हौने शुरू की है..वह आगे भी जारी रहेगी.
बतातें चलें कि नीतीश कुमार आज दरभंगा दौरे पर हैं..उन्हौने दरभंगा एयरपोर्ट के रिंग बांध का पुनर्स्थापन एवं मिथिला आर्ट से सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया है और कमला बलान बायां एवं दायां तटबंध के उच्चीकरण,सुदृढ़ीकरण व पक्कीकरण कार्य के फेज-2 का कार्यरम्भ किया है.इस दौरान जल संसाधन मंत्री संजय झा,समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री ललित कुमार यादव के साथ ही कई विधायक और विधान पार्षद शामिल हुए.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि एयरपोर्ट के आस-बास बाढ़ के पानी की खबर के बाद उऩ्हौने इस समस्या के निदान पर चर्चा की थी..वे खुद यहां का निरीक्षण करने आये थे और फिर से पूरे इलाके का निरी7म किया है..उस समय काम शुरू करवाया..आने वाले दिनों में वे फिर से यहां आयेंगे ..इसके साथ ही उऩ्हौने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि कुछ लोग गड़बड़ी करने के फिराक में हैं.इसलिए ''समाज में प्रेम और भाईचारा बनाए रखें'
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।