Live

BREAKING NEWS

नीतीश कुमार के नाम पर होगा गंगा नदी पर बना 6 लेन पुल, बिहार सरकार ने जारी किया संकल्प

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना : बिहार सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सम्मान में एक बड़ा फैसला लिया है. पटना और वैशाली के बीच गंगा नदी पर बने 6 लेन ग्रीनफील्ड पुल का नाम अब 'नीतीश सेतु' होगा.

बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक संकल्प जारी कर दिया है. 19 नवंबर 2026 को जारी संकल्प के मुताबिक, पटना जिले के कच्ची दरगाह से वैशाली जिले के बिदुपुर के बीच गंगा नदी पर बने इस पुल का नामकरण पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सम्मान में किया गया है.

खास बात यह है कि यह परियोजना करीब 19.36 किलोमीटर लंबी है. इसमें 9.76 किलोमीटर लंबा मुख्य पुल और 9.60 किलोमीटर का पहुंच पथ शामिल है.

इस परियोजना का उद्देश्य उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच सड़क संपर्क को मजबूत करना, महात्मा गांधी सेतु पर यातायात का दबाव कम करना और क्षेत्रीय, आर्थिक एवं सामाजिक विकास को गति देना है.

पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल के हस्ताक्षर से जारी इस संकल्प को बिहार गजट के विशेषांक में प्रकाशित करने का भी निर्देश दिया गया है.

यानी अब गंगा नदी पर कच्ची दरगाह-बिदुपुर के बीच बना यह महत्वपूर्ण 6 लेन पुल 'नीतीश सेतु' के नाम से जाना जाएगा.

गंगा पर बने 6 लेन पुल का नाम होगा नीतीश सेतु

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सम्मान में सरकार का फैसला

कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल का हुआ नामकरण

पथ निर्माण विभाग ने जारी किया आधिकारिक संकल्प

19.36 किलोमीटर लंबी है पूरी परियोजना

9.76 किलोमीटर लंबा है मुख्य पुल

गांधी सेतु पर यातायात का दबाव कम करने में मिलेगी मदद

पटना से राजीव रंजन की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें