Live

BREAKING NEWS

नीतीश कैबिनेट ने 14 अहम एजेंडों पर लगायी मुहर..जानिए ...

A
Arun Chourasiaलेखक

PATNA : बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना से हैं..यहां नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हो गयी है. इस बैठक में 14 एजेंडों पर मुहर लगायी गयी है.परिवहन विभाग में कई पदों का सृजन किया गया है, वहीं, भ्रष्टाचार एवं सेक्स कांड में फंसे अधिकारियों को अनिवार्य सेवानिवृति दे दी गयी.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत अन्य मंत्री और विभागीय अधिकारी शामिल हुए.


इन 14 एजेंडों में मुख्य एजेंडा इस प्रकार है...

* 1.7 अरब की लागत से राज्य में 100 प्रथमवर्गीय पशु अस्पताल बनाया जाएगा.

* पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग में प्रशिक्षण केन्द्रो के निर्माण के लिए कुल 2 अरब 25 करोड़ पांच लाख 97 हजार रूपए खर्च होंगे.

* राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय एवं राजकीय पोलिटेक्निक संस्थान प्रयोगशाला सहायक संवर्ग नियमावली 2023 को स्वीकृति दी गई है.

* बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय पटना के भवन निर्माण एवं अन्य कार्यों के लिए कुल 66 करोड़ 92 लाख 11 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं.

* सेक्सुअल आरोप में घिरे पूर्णिया के तत्कालीन सहायक योजना पदाधिकारी रहे स्वामीनाथ मांझी को सरकारी सेवा से अनिवार्य सेवानिवृति दे दी गयी.

* नरकटियागंज के तत्कालीन ग्रामीण विकास पदाधिकारी राघवेंद्र त्रिपाठी भ्रष्टाचार के आरोप में अनिवार्य सेवा निवृत किए गए. राघवेंद्र त्रिपाठी की गाड़ी में कैश बरामद हुआ था.


* मोटरवाहन दुर्घटना दावा निराकरण के लिए अध्यक्ष के 7 पद, अपर जिला परिवहन पदाधिकारी के 7 पद, उच्च वर्गीय लिपिक के 7 पद, निम्नवर्गीय लिपिक के 07 पद, अशुलिपिक के 07 पदों के सृजन को मंजूरी दी गयी है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें