Live

BIHAR NEWS

निशांत कुमार को पीछे धकेलने पर बोले अश्विनी चौबे - सुरक्षा कर्मी से हुई चूक, मुख्यमंत्री लें संज्ञान

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

भागलपुर : वैशाली के राघोपुर में नीतीश सेतु के निरीक्षण के दौरान बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को मुख्यमंत्री के सुरक्षा कर्मी द्वारा पीछे धकेले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस मामले को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है.

दरअसल बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होने वाले नीतीश सेतु के उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे. इस दौरान बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार भी मौजूद थे. निरीक्षण और मीडिया से बातचीत के दौरान जब निशांत कुमार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के करीब जाने लगे तभी मुख्यमंत्री के एक सुरक्षा कर्मी ने उन्हें हाथ लगाकर पीछे कर दिया. इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद चर्चा तेज हो गई है. वहीं इस पूरे मामले पर भागलपुर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी ने जानबूझकर ऐसा नहीं किया है और न ही यह किसी के इशारे पर हुआ है. हालांकि सुरक्षा कर्मी से थोड़ी चूक जरूर हुई है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को इस मामले को संज्ञान में लेना चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की गलती दोबारा न हो. अश्विनी चौबे ने इस घटना को जानबूझकर की गई हरकत मानने से इनकार करते हुए सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया है.

भागलपुर से रवि आर्यन की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें