Live

BIHAR NEWS

निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाने की मांग पर डॉ. प्रेम कुमार ने दिया बड़ा बयान, बोले- पार्टी फैसला लेगी तो करेंगे स्वागत

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गयाजी : बिहार की सियासत में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज है. इस बीच बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने इस मांग पर अपनी प्रतिक्रिया देकर सियासी हलचल बढ़ा दी है.

बुधवार को गया जिला परिषद में शिक्षा विभाग की बैठक में शामिल होने पहुंचे डॉ. प्रेम कुमार से जब पत्रकारों ने इस संबंध में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता को अपनी बात और मांग रखने का पूरा अधिकार है. जनता की मांगों को सुनना भी लोकतांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा है.

उन्होंने निशांत कुमार के कामकाज की तारीफ करते हुए कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार बदलाव हो रहे हैं और अच्छा काम किया जा रहा है. वहीं, निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि एनडीए में उनकी पार्टी इस संबंध में कोई निर्णय लेती है तो वह उसका स्वागत करेंगे.

डॉ. प्रेम कुमार के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में निशांत कुमार को लेकर चल रही चर्चाओं को एक बार फिर हवा मिल गई है.

गयाजी से मनोज सिंह की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें