Live

BIHAR POLITICS

निर्दलीय एमएलसी के बीजेपी में शामिल होने पर तेजस्वी का हमला, सभापति को सौंपा ज्ञापन

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना : बिहार विधान परिषद में निर्दलीय एमएलसी राहुल राज और बंशीधर बृजवासी के बीजेपी में शामिल होने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को विधान परिषद पहुंचकर सभापति से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपते हुए पूरे मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई की मांग की.

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि दोनों नवनिर्वाचित एमएलसी को माला पहनाकर और रसीद देकर बाकायदा बीजेपी की सदस्यता दिलाई गई थी. यह पूरी प्रक्रिया असंवैधानिक है. उन्होंने कहा कि पहले भी इस मामले का विरोध किया गया था. सदस्यता लेने की बात मीडिया के सामने स्वीकार करने के बाद अब संबंधित लोग अपने बयान से पलट रहे हैं.

तेजस्वी ने साफ कहा कि अगर इस मामले में कार्रवाई नहीं होती है तो सभापति की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होंगे. जरूरत पड़ी तो वे इस मामले को लेकर उच्चतम न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएंगे. उन्होंने कहा कि नियम बनाने वाले खुद को नियमों से ऊपर नहीं समझें.

वहीं, बिहार में नौकरी, भर्ती प्रक्रिया में कथित धांधली और पेपर लीक के मुद्दे पर भी तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार को घेरा. उन्होंने आरोप लगाया कि हर जगह नौकरी के नाम पर धांधली हो रही है, पेपर लीक हो रहे हैं और बिना चढ़ावे के काम नहीं हो रहा है.

सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा कि बिहार सरकार का खजाना खाली है, इसलिए यह नया धंधा शुरू किया गया है. उन्होंने लगातार हो रहे तबादलों पर तंज कसते हुए कहा कि हर हफ्ते ट्रांसफर-पोस्टिंग हो रही है. अब देखना है कि सम्राट चौधरी चपरासी की पोस्टिंग कब करेंगे.

पटना से नीरज उपाध्याय की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें