Nilesh Mukhiya
नीलेश मुखिया गोलीबारी मामले में पटना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दो शूटर गिरफ्तार
Nilesh Mukhiya :बिहार की राजधानी पटना में नीलेश मुखिया पर हुई गोलीबारी मामले में पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने दो अपराधियों को धर-दबोचा है। इसके साथ ही पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक को भी बरामद कर लिया है।
6 अपराधियों ने दिया था अंजाम
इस पूरे मामले में पटना SSP राजीव मिश्रा ने जानकारी दी है और बताया है कि नीलेश मुखिया को गोली मारने के मामले में कुल 6 अपराधी शामिल थे। इनमें मो. राजा ने नीलेश मुखिया को गोली मारी थी। वहीं, इस पूरे मामले में पप्पू राय, धप्पू राय, गोरख राय की संलिप्तता की बात सामने आायी है। ये तीनों सहोदर भाई हैं।
बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर
गौरतलब है कि 31 जुलाई को पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के कुर्जी मोड़ के पास पार्षद पति नीलेश मुखिया को अपराधियों ने गोलियों से भून दिया था। उन्हें 7 से 8 गोलियां मारी गई थी, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।हालांकि बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेज दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है। उम्मीद की जा रही है कि SSP जल्द ही इस मामले में पूरे मामले का खुलासा कर सकते हैं।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।