निगरानी की टीम ने की बड़ी कार्रवाई : बेतिया में जिला गव्य विकास कार्यालय के फील्ड ऑफिसर अनुराग कुमार को 30000 घूस लेते दबोचा

Edited By:  |
nigrani ki team ne ki badi karrawai

बेतिया: इस वक्त की बड़ी खबर बेतिया से है जहां निगरानी विभाग की टीम ने जिला गव्य विकास कार्यालय से फील्ड ऑफिसर अनुराग कुमार को30हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है.

बता दें कि बबलू कुमार से चार गाय की खरीद पर अनुदान की राशि में अधिकारी ने पहले ऑफिस खर्च के नाम पर32हजार रुपये खाता में लिया फिर शुक्रवार को30हजार रिश्वत ले रहा था. तभी पटना से आई निगरानी विभाग की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया है.

निगरानी विभाग की टीम ने बेतिया के बानू छापर के हाजमा टोला में यह बड़ी कार्यवाही की है. डेयरी के लिए चार गाय खरीदने पर मिल रहे अनुदान में अधिकारी ने30हजार नगद मांगे थे. बबलू कुमार ने इसकी जानकारी निगरानी विभाग को दी थी. गाय खरीदने के दिन32हजार रुपये खाता में दिया था और अनुदान की राशि के लिए फिर अनुराग कुमार ने30हजार की मांग की थी. इसके बाद निगरानी विभाग ने उसे30हजार नगद राशि लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है.

निगरानी विभाग के डीएसपी मिथलेश कुमार ने बताया है कि डेयरी फील्ड ऑफिसर अनुराग कुमार को30हजार रिश्वत लेते पकड़ा गया है. अनुराग कुमार बबलू कुमार के गाय खरीदने के मामले में मिले अनुदान एक लाख90हजार में से आज तीस हजार रिश्वत ले रहे थे. तभी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

बेतिया से दीपक कुमार की रिपोर्ट-