NIA का वांटेड चढ़ा बिहार पुलिस की टीम के हत्थे
1 लाख का इनामी असलम अंसारी गिरफ्तार, लुकआउट नोटिस हुआ था जारी
PATNA :NIA के वांटेड और एक लाख का घोषित इनामी असलम अंसारी उर्फ गुलटेन को गिरफ्तार कर लिया गया है। बिहार पुलिस की विशेष टीम को ये बड़ी कामयाबी मिली है। जानकारी के मुताबिक गुलटेन को वीरगंज (नेपाल) से गिरफ्तार किया गया है।
असलम अंसारी गिरफ्तारी
आपको बता दें कि साल 2019 में असलम अंसारी को गिरफ्तार किया गया था। वह बेल मिलने के बाद फरार हो गया था, जिसके बाद NIA द्वारा लुकआउट नोटिस जारी किया गया था और फिर उसपर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। फिलहाल गिरफ्तारी के बाद NIA और मोतिहारी पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से पूछताछ की जा रही है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।