Live

किशनगंज में धंसा पुल

NHAI ने गंभीरता से लिया मामला, जांच शुरू

P
Prasoon Pandeyलेखक

NEWS DESK :बिहार में एक और बड़ा पुल भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। दरअसल, किशनगंज जिले से होकर बहने वाली मेची नदी पर बन रहा पुल धंस गया है। इस पुल का निर्माण गौरीचक में हो रहा है, जिसका एक पाया धंस गया है। इस पुल के धंसने की घटना को NHAI ने बेहद गंभीरता से लिया है और इसकी जांच शुरू कर दी है।

पुल की लागत 1500 करोड़ रुपये

NHAI के बिहार जोन के क्षेत्रीय प्रबंधक अवधेश कुमार ने बताया कि इस पुल का निर्माण कार्य जीआर इंफ्रा कंपनी नामक कंपनी द्वारा कराया जा रहा है और इस निर्माणाधीन पुल की लागत 15 सौ करोड़ के करीब है। पुल की जांच के लिए चेन्नई से एक टीम मौके पर पहुंच रही है, जो जल्द ही जांच रिपोर्ट सौंपेगी। उस रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल इस पुल के निर्माण कार्य से जुड़े चार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इधर, NHAI के क्षेत्रीय प्रबंधक अवधेश कुमार मानते है कि कहीं ना कहीं चूक हुई है। चूक के कारण ही निर्माणाधीन पुल धंसा है। गौरतलब है कि किशनगंज में बहादुरगंज से ठाकुरगंज के बीच NH 327 E पर चौड़ीकरण प्रोजेक्ट के तहत गौरीचक गांव के पास इस पुल को बनाया जा रहा है। जिले से बहने वाली मेची नदी पर छह स्पेन वाले पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। इसका एक स्पेन नदी में नीचे की ओर धंस गया है। इससे पहले बीते 4 जून को बिहार के सुल्तानगंज में गंगा नदी के अगुवानी घाट पर बन रहा पुल पूरी तरह ध्वस्त हो गया।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें