Live

NDA और 'INDIA' में उलझे तेजस्वी के मंत्री

हो गए कन्फ्यूज, BJP को बताया सबसे बेहतर

A
ASHISH KUMARलेखक

कटिहार : खबर है कटिहार से जहां जिले के प्रभारी मंत्री सह बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री NDA और 'INDIA' में उलझ गए। उन्होंने एनडीए को पहलवान बता एक से एक कसीदे पढ़ लिए। इतना ही नहीं मंत्री जी यहां तक कह गये की एनडीए बहुत मजबूत है और जब दोनों पहलवानों की लड़ाई होता है तो जीतेगा कौन यह बताना मुश्किल है।


दरअसल कटिहार के प्रभारी मंत्री सह बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री सुरेंद्र यादव बुधवार को कटिहार में समीक्षा बैठक के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक सवालों का जबाब देते हुए एनडीए और इंडिया गठबंधन में कन्फ्यूज हो गए। उन्होंने इंडिया गठबंधन की जगह NDA को ही मजबूत बता दिया।

इतना ही नहीं उन्होंने एनडीए को पहलवान तक कह दिया। हालांकि गलती का एहसास होते ही मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव अपने बयान से संभालते हुए 2024 में इंडिया गठबंधन के सरकार बनने का दावा करने लगे। बता दें कि मंत्री सुरेंद्र यादव वैसे तो कई बार अपने विवादित बयान के कारण चर्चा में रहते हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें