Live

शराब तस्करी

नवादा पुलिस ने वार्ड पार्षद के पुत्र के घर पर किया रेड...

A
Arun Chourasiaलेखक

NAWADA:-बड़ी कार्रवाई नवादा पुलिस ने की है.शराब तस्करी के आरोप में वार्ड पार्षद के पुत्र के ठिकानों पर छापेमारी की है.


मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि वार्ड पार्षद के पुत्र द्वारा शराब की तस्करी की जा रही है.इस सूचना के आधार पर पुलिस ने वार्ड-15 की पार्षद लक्ष्मीनिया देवी के पुत्र भूषण चौधरी के ठिकाने पर छापेमारी की.छापेमारी में 35 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है.वहीं पुलिस के आने की सूचना मिलते ही आरोपी भूषण चौधरी फरार हो गया है.इससे पहले फरार आरोपी भूषण चौधरी का पिता राजो चौधरी जेल जा चुका है.


मिर्जापुर टी ओपी के प्रभारी निरंजन सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर शहर के पोस्टमार्टम रोड में वार्ड पार्षद के बेटे के खिलाफ रेड किया गया.फिलहाल वहां से शराब बरामद किया है.फरार भूषण चौधरी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें