Live

गुस्से में उपभोक्ता

NAWADA में बिजली कर्मियों पर मनमानी का आरोप लगा हंगामा और तोड़-फोड़

A
Arun Chourasiaलेखक

NAWADA:- खबर नवादा से है...जहां बिजली विभाग की मनमानी और अनियमित बिजली आपूर्ति का आरोप लगाकर उग्र प्रदर्शन और तोड़-फोड़ की गई है.यह प्रदर्शन जिले के गोविंदपुर के लोगों ने किया है.


उग्र हुए लोगों ने बिजली ऑफिस में जमकर तोड़फोड़ की वहीं सड़क जाम कर आगजनी कर जमकर हंगामा किया है.जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है. आक्रोशित लोगों का कहना है कि 24 घंटे में इलाके में मात्र 5 से 6 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जा रही है.जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है.


आक्रोशित लोगों का कहना है कि लगातार बिजली विभाग के अधिकारी से शिकायत करने के बाद भी बिजली में कोई सुधार नहीं हो रहा अंत में लोग आक्रोशित होकर सड़क पर उतर कर बवाल काट रहे हैं. फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस स्थिते को नियंत्रण करने में जुटी है.पुलिस के द्वारा काफी समझाने के बाद प्रदर्शनकारी जाम हटाने को तैयार हुए हैं.


बता दे गोविंदपुर में बिजली की समस्याी की शिकायत लगातर मिल रही है.इससे लोगों में आक्रोश गहराता जा रहा है.लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इस समस्या को दूर नहीं किया गया तो वे लोग फिर से उग्र आंदोलन करेंगे.स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां बिजली रहने के बाद भी बिजली विभाग के द्वारा मनमाने ठंग से विद्युत आपूर्ति में कटौती कर रहा है. दिन और रात में आपूर्ति में कटौती किए जाने से हजारों लोगों को अंधकार में रहना पड़ रहा है. भीषण गर्मी में लोग घरों में नहीं रह पाते हैं.रतजगा करना पड़ रहा है. बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है. जलापूर्ति भी बाधित होता है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें