Live

नवादा में सब्जी मंडी में लगी भीषण आग

धू धू कर जली 7 दुकानें, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

नवादा : खबर नवादा की जहां सब्जी मंडी में बुधवार की देर रात अचानक भीषण आग लग गई. अगलगी में7दुकानें जलकर राख हो गई. घटना के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया. आग लगने का कारण का पता अब तक नहीं चल पाया है.

बताया जा रहा है कि बुधवार रात अचानक सब्जी मंडी में आग लगने से 7 दुकानें जल कर नष्ट हो गई. दुकान में रखा सारा सामान जल गया. दुकानों से उठती आग की लपटें देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी. सूचना मिलते ही अग्निशमन दल की पांच गाडि़यां मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया.

अधिकारियों ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते 7 दुकानें जलकर खाक हो गई. आगलगी में तीन किराना दुकान, दो कपड़े की दुकान, एक अंडा की दुकान और एक मिट्टी के बर्तन की दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई. फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है आग लगने की वजहों की अभी जांच की जा रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें