Live

नवादा में E-कार्ट डिलीवरी बॉय से 15000 की लूट

अपराधियों ने हथियार के बल पर दिया घटना को अंजाम, छानबीन में जुटी पुलिस

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

नवादा : बड़ी खबर बिहार के नवादा से जहां मिर्जापुर लाइन पार मोहल्ला स्थित लालू डाक के पास बदमाशों नेहथियार के बल पर ई कार्ट डिलीवरी बॉय से 15 हजार रुपये की छिनतई कर फरार हो गया. घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है.

नवादा में हथियार की नोंकपर बदमशों ने दिया लूट की घटना को अंजाम,हजारों की लूट,फायरिंग कर फरार हुए हथियार बंद बदमाश,दहशत में लोग

बताया जा रहा है कि मिर्जापुर लाइन पार मोहल्ला स्थित लालू डाक के समीप बेखौफ हथियार बंद बदमाशों ने ई कार्ट डिलीवरी बॉय से मारपीट कर15हजार रुपए लूट कर भाग गया.2की संख्या में रहे बदमाशों ने हथियार के बल पर वारदात को अंजाम दिया. घटना से इलाके में सनसनी है.

पीड़ित युवक पंकज कुमार कादिरगंज थाना क्षेत्र के समाय गांव का रहनेवाला है. वहीं घटना की सूचना पर नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें