Live

नवादा में बड़ा हादसा

तीन अलग अलग स्थानों में वज्रपात की चपेट में आने से महिला समेत 3 लोगों की मौत

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

नवादा : बड़ी खबर बिहार के नवादा से है जहां जिले में मंगलवार देर रात बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से महिला समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई इन घटनाओं के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया.

पहली घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नेया गांव की है,जहां59वर्षीय छोटे रविदास बकरी चरा कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान अचानक वज्रपात की चपेट में आ गए. परिजन उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

दूसरी घटना नेमदारगंज थाना क्षेत्र के शकरपुर गांव में हुई. यहां63वर्षीय नरेश सिंह पशु चरा रहे थे,तभी तेज वज्रपात हुआ और वे इसकी चपेट में आ गए जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

वहीं तीसरी घटना नरहट थाना क्षेत्र के बिहारी बीघा गांव की है,जहां45वर्षीय गिरजा देवी (पत्नी मुन्नी यादव) अपनी भैंस लाने रेलवे लाइन की ओर गई थी. इसी दौरान अचानक ठनका गिरने से उनकी मौत हो गई.

घटना के बाद तीनों गांवों में मातम पसरा हुआ है. घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए.

नवादा से दिनेश कुमार की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें