Hindi News / कार के गुप्त तहखाने से 45 लीटर स्प्रिट बरामद, तस्कर गिरफ्तार

नवादा के रजौली जांच चौकी पर बड़ी कार्रवाई : कार के गुप्त तहखाने से 45 लीटर स्प्रिट बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Edited By:  |
nawada ke rajoli janch chaukii per badi karrawai

नवादा: बड़ी खबर नवादा से है जहां जिले के रजौली समेकित जांच चौकी चितरकोली के पास शनिवार को उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्विफ्ट डिजायर कार से भारी मात्रा में स्प्रिट बरामद किया और चालक को गिरफ्तार कर लिया.

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र के निर्देश पर की गई,जिसमें जांच चौकी के उत्पाद निरीक्षक प्रभारी अमृत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की.

जानकारी के अनुसार,मधनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो,पटना से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर जांच चौकी पर वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार (संख्याJH01BM4624) को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान वाहन के नीचे बनाए गए गुप्त तहखाने से करीब 45 लीटर स्प्रिट बरामद किया गया.

वहीं मौके पर ही कार चालक सह तस्कर की पहचान सीतामढ़ी जिले के रूनी सैदपुर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर वासुदेव गांव निवासी राजदेव पासवान के 45 वर्षीय पुत्र अमर कुमार के रूप में की गई. उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बरामद स्प्रिट का उपयोग अवैध शराब निर्माण में किया जाना था. वाहन को जब्त कर लिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.

नवादा से दिनेश कुमार की रिपोर्ट--