BIHAR NEWS
नवनिर्वाचित MLC सुरेश राय ने बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव शत्रुघ्न प्रसाद सिंह से की मुलाकात, लिया आशीर्वाद
पटना : MLC चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद नवनिर्वाचित विधान पार्षद सुरेश राय ने बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ (BSTA) के जमाल रोड स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचकर संघ के प्रदेश, प्रमंडलीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों से मुलाकात की. इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने उनका बेहद आत्मीयता के साथ स्वागत और अभिनंदन किया.
इसके बाद सुरेश राय ने सफापुर स्थित आवास पर पहुंचकर बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव शत्रुघ्न प्रसाद सिंह (शत्रुघ्न बाबू) से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया.
इस मुलाकात के बाद सुरेश राय ने भावुक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वर्षों से बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ उनका परिवार रहा है. चुनाव में जीत के बाद अपने परिवार के लोगों से मिले स्नेह और आत्मीयता ने उन्हें भावुक कर दिया. उन्होंने कहा कि जिस अपनापन और सम्मान के साथ संघ के लोगों ने उनका स्वागत किया, वह उनके लिए बेहद खास है.
सुरेश राय ने आगे कहा कि ईश्वर उन्हें इतनी शक्ति प्रदान करें कि वह अपने परिवार की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभा सकें. उनकी इस मुलाकात को चुनाव में जीत के बाद शिक्षक संघ के प्रति उनके जुड़ाव और सम्मान के रूप में देखा जा रहा है.
पटना से अंकिता सिंह की रिपोर्ट--
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।