Live

BIG NEWS

नवगछिया पुलिस लाइन में दारोगा योगेश की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

भागलपुर:जिले के नवगछिया पुलिस लाइन में दारोगा योगेश कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. शनिवार सुबह करीब5बजे पुलिस लाइन स्थित उनके कमरे में शव मिलने की सूचना से पुलिस महकमे में हलचल मच गई.

बताया जा रहा है कि करीब10दिन पहले ही योगेश कुमार का जमादार से दारोगा के पद पर प्रमोशन हुआ था. प्रमोशन के कुछ ही दिनों के बाद उनकी मौत की खबर सामने आने से कई सवाल उठ रहे हैं.

घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया के एसपी वैभव शर्मा,पुलिस उपाधीक्षक समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों की मौजूदगी में मामले की जांच की जा रही है. हालांकि,अब तक मौत के कारणों को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

वहीं,पुलिस लाइन के मुख्य गेट पर पत्रकारों की एंट्री रोके जाने की भी जानकारी मिली है,जिससे घटनास्थल से विस्तृत जानकारी जुटाने में परेशानी हो रही है.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. दारोगा योगेश कुमार की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें