BIHAR NEWS
नवादा में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण बरामद
नारदीगंज के बनगंगा गांव में नवादा पुलिस औरSTFकी संयुक्त छापेमारी,अर्द्धनिर्मित हथियार,चार जिंदा कारतूस और मशीनें जब्त
नवादा: बिहार के नवादा जिले में अवैध हथियार निर्माण इकाई का पुलिस ने खुलासा किया है। नारदीगंज थाना क्षेत्र के बनगंगा गांव में22अक्टूबर2026को नवादा जिला बल और स्पेशल टास्क फोर्स (STF)की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण,अर्द्धनिर्मित हथियार और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से विनेश विश्वकर्मा उर्फ बिंदी मिस्त्री को हिरासत में लिया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी
पुलिस को सुबह में सूचना मिली थी कि नारदीगंज थाना क्षेत्र के बनगंगा गांव में दिलीप विश्वकर्मा और उसके पिता विनेश विश्वकर्मा उर्फ बिंदी मिस्त्री कथित रूप से अपने घर में अवैध हथियार बनाने का काम कर रहे हैं।
सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सशस्त्र बल के साथ संयुक्त टीम गठित की गई। इसके बाद संबंधित घर में छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान घर के विभिन्न कमरों,परिसर और छिपाकर रखे गए स्थानों से हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण,मशीनें,अर्द्धनिर्मित हथियार और कारतूस बरामद किए गए।
हथियार बनाने की मशीनें और उपकरण जब्त
पुलिस की ओर से जारी विवरण के अनुसार,छापेमारी में30लोहे की रेती,छह हथौड़े,दो ग्राइंडर मशीन,ड्रिल मशीनें,चार बेंच वाइस मशीन,एक इलेक्ट्रिक वेल्डिंग मशीन,सात लोहे की सरसी, 15सांचे और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं।
इसके अलावा,देशी बंदूक के छोटे-बड़े नौ नाल,चार अलग-अलग देशी बंदूक के नाल,देशी कट्टे की दो अर्द्धनिर्मित बॉडी एवं बट और एक देशी कट्टा भी जब्त किया गया है। हथियारों की नाल बनाने में इस्तेमाल होने वाले20लोहे के पाइप भी बरामद किए गए हैं।
चार जिंदा कारतूस भी बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार जिंदा कारतूस भी जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार,इनमें तीन छोटे कारतूसों के निचले हिस्से परHPM 25 .32और एक बड़े कारतूस पर8 MM KFअंकित है।
बरामद हथियारों,कारतूसों और उपकरणों को विधिवत जब्त कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि कथित हथियार निर्माण इकाई का संचालन कब से हो रहा था और इससे जुड़े अन्य लोगों की क्या भूमिका है।
नालंदा का रहने वाला है हिरासत में लिया गया आरोपी
पुलिस के मुताबिक,विनेश विश्वकर्मा उर्फ बिंदी मिस्त्री मूल रूप से नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र के जिराइन गांव का निवासी है। उसे बनगंगा गांव स्थित ठिकाने से हिरासत में लिया गया है।
गुरुवार शाम हिसुआ के एसडीपीओ राहुल सिंह ने नारदीगंज थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। इस दौरान नारदीगंज थानाध्यक्ष राजेश कुमार और अपर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार भी मौजूद रहे।
अवैध हथियार कारोबार के नेटवर्क की जांच जारी
नवादा पुलिस के अनुसार,मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। जांच के दौरान अवैध हथियार निर्माण इकाई से जुड़े संभावित नेटवर्क और अन्य संलिप्त व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
नवादा से दिनेश कुमार की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।