Hindi News / बिहार के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने वाराणसी में की बाबा विश्वनाथ की...

नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल पूरे : बिहार के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने वाराणसी में की बाबा विश्वनाथ की पूजा

Edited By:  |
narendra modi sarkar ke 12 sal pure

NEWS DESK : बिहार के श्रम संसाधन और प्रवासी कल्याण तथा युवा, रोजगार एवं कौशल विकास मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने वाराणसी में बाबा विश्वनाथ की पूजा की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों का कार्यकाल पूरा होने पर उनके सुदीर्घ जीवन तथा सेवा के अटूट संकल्प के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अपने12वर्षों का कार्यकाल पूरा कर भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त किया है. वह एक राष्ट्र ऋषि ही नहीं, एक युग पुरुष भी हैं. उनकी यह उपलब्धि जनसेवा, सुशासन, विकास और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके अटूट दृढ संकल्प और अविरल समर्पण को दर्शाता है. उनके नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में प्रगति करते हुए तेजी से आत्म निर्भरता की ओर बढ़ते हुए विकसित भारत बनने के पथ पर अग्रसर है.

इस शुभ अवसर पर मां गंगा और बाबा काशी विश्वनाथ का विशेष आशीर्वाद प्राप्त यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बिहार के श्रम संसाधन और प्रवासी कल्याण तथा युवा, रोजगार और कौशल विकास मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने ऐसे युग पुरुष जनसेवक के लिए बाबा के दरबार में ही सपरिवार हाजिरी लगाकर उनके सुदीर्घ जीवन तथा सेवा के अटूट संकल्प के लिए प्रार्थना की. उन्होंने इससे पहले मंगलवार को सपरिवार माता विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन कर उनके लिए मंगल कामना की है. मां गंगा और बाबा विश्वनाथ बाबा काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद प्रधानमंत्री को हमेशा मिलता रहे, वह दीर्घायु हों और भारत माता की ऐसे ही निरंतर सेवा करते रहें, यही कामना उन्होंने की. उनके नेतृत्व में हम सब भारत को विकसित भारत बनाने के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचने में भागीदार बनें, यही बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से प्रार्थना है. मंत्री प्रसाद ने कहा कि हमें तो गौरव है कि हम ऐसे यशस्वी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में काम करने का मौका मिला है, जिनके लिए राष्ट्र प्रथम हो और140 करोड़ भारतीय जिनका परिवार हों. उनसे हमें हमेशा कुछ ना कुछ सीख मिलती रहती है. मां गंगा और देवाधिदेव महादेव उन पर अपनी कृपा बनाए रखें.

अंकिता की रिपोर्ट--