नालंदा पुलिस ने किया बड़ा कांड!
जिप्सी से बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, मौत के बाद कोहराम
नालंदा : बड़ी खबर सामने आ रही है नालंदा जिले से जहां बाइक सवार कुछ युवक तेज रफ़्तार में सड़क पर जा रहे थे तभी पुलिस की जिप्सी ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद बाइक सवार तीन युवको ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जिसके बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने पुलिस जिप्सी में ही तोड़फोड़ शुरू कर दिया।
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस की जिप्सी में जमकर तोड़फोड़ मचाया। इधर सभी मृतक की पहचान कोसियावां गॉव निवासी नीतू चौधरी ,आकाश कुमार ,और राहुल कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस की टीम पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रण में लेने की कोशिश करने लगी। वहीं हिलसा डीएसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया की बाइक सवार ही पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार था।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।