Live

नालंदा में रेड करने गई पुलिस टीम पर हमला

4 पुलिस जवान घायल, पुलिस ने 11 लोगों को किया गिरफ्तार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

नालंदा: बड़ी खबर बिहार के नालंदा से है जहांअस्थावां थाना क्षेत्र के ओयाव गांव में छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. हमले में एक एसआई सहित4पुलिस कर्मी जख़्मी हो गये. मामले में अस्थावां थाना की पुलिस ने देर रात छापेमारी कर11लोगों को अरेस्ट कर लिया है. वहीं2जिंदा कारतूस बरामद किया गया है.

मामले में अस्थावां थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु आईपीएस दिव्यंजली जैसवाल ने बताया कि ओयाव गांव में ग्रामीणों ने छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर अचानक हमला कर दिया. हमले में एक एसआई सहित4पुलिस जवान घायल हो गये. मामले में रविवार देर रात पुलिस ने 2 कारतूस के साथ11लोगों को अरेस्ट कर लिया है. अब सभी गिरफ्तार व्यक्तियों को न्यायालय भेजा जा रहा है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें