नालदा में बड़ा हादसा : शीतला मंदिर में पूजा के दौरान भगदड़ में 8 लोगों की मौत, 6 घायल, घटना से सनसनी
Edited By:
|
Updated :31 Mar, 2026, 12:36 PM(IST)
नालंदा: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के नालंदा से है जहां बिहारशरीफ के मघड़ा स्थित शीतला मंदिर में अत्यधिक भीड़ होने के कारण भगदड़ मच गई. इससे कई लोग दब गये. हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है. वहीं आधा दर्जन के अधिक लोग घायल हो गये.
बताया जा रहा है कि मंगलवार के दिन मघड़ा स्थित शीतला मंदिर पूजा के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुचे थे. इसी दौरान मंदिर में भगदड़ हो गई जिससे यह हादसा हुआ है और मंदिर में दबने से 8 लोगों ने दम तोड़ दिया. वहीं 6 से अधिक घायल बताये जा रहे हैं. घटना की जानकारी मिलते ही दीपनगर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को मॉडल अस्पताल लाया सभी का इलाज जारी है.
नालंदा से राजकुमार की रिपोर्ट--