Hindi News / समृद्धि यात्रा में किया 810 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

नालंदा को CM नीतीश ने दी बड़ी सौगात : समृद्धि यात्रा में किया 810 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

Edited By:  |
nalanda ko cm nitish ne di badi saugaat

नालंदा : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को समृद्धि यात्रा के दौरान नालंदा पहुंचे. उन्होंने लगभग 810 करोड़ की लागत से कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.

मुख्यमंत्री ने सबसे पहले बिहार शरीफ में नवनिर्मित फ्लाइओवर का उद्घाटन किया. इसके बाद दीपनगर स्टेडियम से अन्य योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस मौके जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी और ग्रामीण विकास सह परिवहन मंत्री श्रवण कुमार भी मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने नीतीश कुमार को दिल्ली नहीं जाने का आग्रह किया.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा पहले की सरकार में हिन्दू मुस्लिम के बीच विवाद होता था. हमारी सरकार बनने के बाद सबसे पहले कब्रिस्तान की घेराबंदी कराया. हिन्दुओं के मठ मंदिर का भी घेरा बंदी कराया. इसके अलावे मेडिकल कॉलेज खोलकर स्वास्थ्य व्यवस्था को ठीक किया. स्कूलों में शिक्षकों की बहाली कर शिक्षा व्यवस्था में सुधार किया. पहले के सरकार में लोग शाम में घर से नहीं निकलते थे. हम दरबाजा खटखटा कर खोलवाते थे. हमारी सरकार बनने के बाद कानून व्यवस्था में सुधार हुआ. महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए जीविका समूह का निर्माण कराया. आज महिलाएं खुद के पैर पर खड़ी है. 2024 से शहरी क्षेत्रों में भी महिलाओं को जीविका से जोड़ने का काम शुरू किए हैं. बिहार के विकास में केंद्र से लगातार सहायता मिल रहा है जिसके कारण बिहार में विकास हो रहा है. उन्होंने पीएम मोदी का आभार जताया. पीएम मोदी कई बार बिहार आकर योजना का उद्घाटन किये हैं.